Birth Certificate Kaise Banaye प्रिय पाठकों, इस पोस्ट में हम आपको बता रहें है कि आप घर बैठे ही अपने बच्चे अथवा खुद का जन्मप्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी हो गया है। क्योंकि बच्चों का आधार कार्ड बनाने, स्कूल में एडमिशन करवाने, सरकारी नौकरी में आवेदन करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने या बैंक अकाउंट खुलवाने सभी में जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है। वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज बन गया है। इसलिए हर बच्चे के पास अपना बर्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए। Birth Certificate Kaise Banaye इसकी संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
जन्मप्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसमें व्यक्ति का जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता के नाम, और अन्य संगंठित जानकारी दर्ज होती है। यह दस्तावेज साक्षरता, जन्म की पुष्टि, और व्यक्ति की पहचान के लिए उपयोगी होता है। भारत में, हर जीवित जन्म को 21 दिनों के अंदर दर्ज करना अनिवार्य है. ग्रामीण क्षेत्रों में, ग्राम पंचायत कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार का कार्यालय होता है. यहां जाकर, जन्म-मृत्यु की सूचना देने पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निशुल्क भी प्राप्त किया जा सकता है ।
Birth Certificate Kaise Banaye
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं। बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र सबसे पहले आधार कार्ड बनवाने और स्कूल में एडमिशन करवाने में ही मांग लिया जाता है। इसके अलावा भी काफी कार्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध करवाई गई है। हम आपको बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनाने की प्रक्रिया बता रहे हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने अनिवार्य हैं। ताकि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
- बच्चों की अस्पताल से डिस्चार्ज बुक
- माता और पिता का आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- राशन कार्ड या वोटर कार्ड या मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आवेदन फॉर्म और शपथ पत्र।
Birth Certificate Offline Kaise Banaye
आप बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी नगरपालिका या ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है और आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी लगानी है। इसके बाद संबंधित रजिस्ट्रार (नगर पालिका/ ग्राम पंचायत) में इन्हें जमा कर देना है। इसके लगभग 1 सप्ताह बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।
How to Apply Birth Certificate Online in Rajasthan
Rajasthan Birth Certificate Online
बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनाएं। राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र 2023 ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें। जन्म प्रमाण पत्र 2023 ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। Rajasthan Birth Certificate Online बनाने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना है।
- सबसे पहले राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट pehchan.raj.nic.in पर जाना है।
- इसके बाद होम स्क्रीन पर “आमजन – आवेदन प्रपत्र भरे” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको कैपचा वेरीफिकेशन को पार करना है ।
- कुछ जरूरी निर्देशों को पढ़ना है ।
- इसके बाद आपको प्रपत्र – 1 को ऑनलाइन भरना है ।
- प्रपत्र – 1 में जिस व्यक्ति का जन्मप्रमाण पत्र बनाया जा रहा है उसकी समस्त जानकारी भरनी है ।
- इसके बाद बच्चे का नाम, जन्मतिथि, जन्म स्थान, माता-पिता की जानकारी, हॉस्पिटल का नाम, जन आधार नंबर सहित सभी जानकारी भरनी है।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है जिससे आपको रिफरेंस नंबर प्राप्त हो जाएगा।
- इसके बाद आवेदन फार्म को डाउनलोड कर लेना है। इसके साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को अटैच करना है।
- इसके बाद 15 दिनों के अंदर इसे संबंधित रजिस्ट्रार (नगर पालिका/ ग्राम पंचायत) में जमा करवाना है।
- इसके बाद लगभग एक सप्ताह के अंदर बर्थ सर्टिफिकेट बन जाएगा।
नीचे आपको सभी स्टेप्स के स्क्रीन्शोट्स दिए गये –
Birth Certificate Kaise Banaye Important Links
Birth Certificate Online Apply Link | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Join WhatsApp Group |
Join Telegram | Join Telegram Channel |
Check All Latest Jobs | ExamSafalta.com |
घर बैठे मोबाइल से जन्मप्रमाण पत्र कैसे बनाएं ?
घर बैठे जन्मप्रमाण पत्र बनाने की सम्पूर्ण प्रोसेस आपको उपर उपलब्ध करवा दी गयी है ।
ऑनलाइन जन्मप्रमाण पत्र कैसे बनाएं ?
ऑनलाइन जन्मप्रमाण बनाने की सम्पूर्ण प्रोसेस आपको उपर उपलब्ध करवा दी गयी है ।